IGNOU ने December 2022 Exam Form भरने की Last Date को बढ़ाया !

0
IGNOU ने December 2022 Exam Form भरने की Last Date को बढ़ाया !

IGNOU ने December 2022 Exam Form भरने के लिए Last Date को बढ़ा दिया है। इससे IGNOU में पढ़ने वाले बहुत से Students को राहत मिली है, क्योंकि अभी तक बहुत से Students ने December 2022 में होने वाली परीक्षा के लिए Exam Form को नहीं भरा है। December 2022 Exam Form भरने की Last Date पहले 31 October थी, जिसे बढ़ाकर अब 10 November कर दिया गया है। अब कोई भी Student 10 November तक बिना कोई Late Fees जमा किये Exam Form को भर सकता है।

December 2022 में होने वाली परीक्षा के लिए IGNOU के Students के पास बहुत से Question हैं, उनमें से कुछ जरुरी Questions के Answer नीचे दिए गए हैं -

1. IGNOU का Exam Form किस Website से भर सकते हैं ?

IGNOU में Admission, Result, Exam Form etc. के लिए अलग - अलग वेबसाइट होती है। इसी लिए बहुत से Students को Exam Form भरने के लिए IGNOU की Official के बारे में नहीं पता होता है। IGNOU में Exam Form भरने की एकमात्र Official Website ये है -
https://exam.ignou.ac.in/

2. IGNOU का Exam Form भरने के लिए कितनी Fees लगती है ?

IGNOU में एक Subject का Exam Form भरने के लिए ₹ 200 Fees लगती है। Example के लिए IGNOU के BA Programme में 8 Subject होते हैं, तो इस Programme का Exam Form भरने के लिए Student को ₹ 1600 (8 * ₹ 200) देने होंगे।

December 2022 का Exam Form कैसे भरें ? इसकी जनकारी के लिए यहाँ Click करें -
Click Here

3. क्या December 2022 की परीक्षा का Exam Form भरने की Last Date के बाद भी Exam Form को भर सकते हैं ?

IGNOU में December 2022 में होने वाले Exam के लिए Exam Form भरने की 2 Last Dates हैं। एक बिना Late Fees के और दूसरी Late Fees के साथ। अगर कोई Student 10 November तक Exam Form भर देता है, तो उसे Late Fees नहीं देनी होगी। लेकिन अगर कोई Student 10 November के बाद Exam Form भरता है, तो उसे 1100 रुपये Late Fees देनी होगी। IGNOU के 1 November तक के Notification के अनुसार, 11 November से 15 November तक Late Fees के साथ December 2022 Exam का Exam Form भर सकते हैं।

4. क्या December 2022 की परीक्षा का Exam Form भरने की Last Date को फिर से बढ़ाया जा सकता है ?

इसके बारे में निश्चित तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। इसलिए आपके लिए सही यही रहेगा कि आप बिना Last Date के इंतज़ार किये Exam Form भर दें।

5. IGNOU ने Exam Form भरने की Last Date को क्यों बढ़ाया ?

June 2022 Exam में जो Students Fail हो गए हैं, वो लोग भी December 2022 का Exam दे सकते हैं। लेकिन अभी तक June 2022 में हुए Exam के सभी Subjects का Result नहीं आया है, इसीलिए IGNOU ने Exam Form भरने की Last Date को बढ़ा दिया है।

6. क्या बिना Assignment जमा किये December 2022 का Exam Form भर सकते हैं ?

कोई भी IGNOU Student बिना Assignment जमा किये हुए Exam Form भर सकता है। वो Exam भी दे सकता है, लेकिन बिना Assignment जमा किये कोई भी Student, Exam में Pass नहीं होगा, क्योंकि IGNOU में लिखित परीक्षा (Written Exam) के साथ - साथ Assignment में भी Pass होना बहुत जरुरी है। अगर कोई Student लिखित परीक्षा में 100 में से 100 Marks भी लाये, लेकिन अगर वो Assignment जमा नहीं करता है, तो उसे Fail ही माना जायेगा। Assignment में कम से कम 30 % Marks लाना जरुरी है।

7. क्या कोई Student बिना Exam Form भरे December 2022 की परीक्षा दे सकता है ?

नहीं, कोई भी Student बिना Exam Form भरे Exam नहीं दे सकता है।

तो ये थे IGNOU के December 2022 Exam से जुड़े कुछ जरुरी प्रश्न।

इस Post को लेकर अगर आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे Comment में जरूर बताएं।

IGNOU से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए IGNOU Digital को Follow करें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)