IGNOU के June 2022 Exam का Result कैसे चेक करें ?

0
IGNOU June 2022 Exam Result

IGNOU में हर साल दो बार परीक्षा होती है। एक June के महीने में और दूसरी December के महीने में। June 2022 में भी IGNOU की परीक्षा हुई थी, जिसका Result आना शुरू हो चुका है। दूसरी Universities की तरह IGNOU में सभी Students के Result एक साथ नहीं घोषित किये जाते हैं, क्योंकि IGNOU में पूरे भारत से लाखों Students पढ़ते हैं। इसीलिए IGNOU में जैसे - जैसे Students की Answer Sheet चेक होती जाती है, उनका Result घोषित कर दिया जाता है। June 2022 Exam के Result का 18 October तक 16 Update Publish किया जा चुका है। जिसमे बहुत से Students का Result घोषित कर दिया गया है, और उम्मीद है कि 30 October तक सभी Students के Result Publish हो जाएगा।

जिन Students ने June 2022 में पहली बार Exam दिया था, उनमें से बहुत से लोगों को ये नहीं पता कि वे अपना Result कैसे चेक करें ? ऐसे Students के लिए ये पोस्ट बहुत मददगार साबित होगी, क्योंकि इस पोस्ट में IGNOU के June 2022 Exam के Result को कैसे देखना है? इसकी पूरी जानकारी Step by Step हिंदी में दी गयी है -

Step 1 :

IGNOU के June 2022 Exam का Result चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इस Website पर जाना होगा -

https://termendresult.ignou.ac.in/TermEndJune22/TermEndJune22.asp

ये IGNOU के June 2022 Exam के Result को चेक करने की Official Website है।

Step 2 :

जैसे ही आप इस Website पर जायेंगे, आपके सामने इस तरह का Page खुल जायेगा। इसमें आपको IGNOU का Enrollment Number डालने का Option मिलेगा। यहाँ पर आप अपना Enrollment Number डालकर Submit पर Click करें।

Step 3 :

जैसे ही आप Submit Button पर Click करेंगें, आपके सामने आपका Result दिख जायेगा। Result के Page पर आपका Enrollment Number और Programme Code लिखा होगा। यहाँ पर अभी तक आपके जितने भी विषयों के Result Publish हुए हैं, उसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी। अगर अभी तक आपके सभी विषयों के Result Publish नहीं हुए हैं, तो आपको Page पर कुछ इस तरह लिखा मिलेगा - Results are incomplete. More results yet to follow. जिसका मतलब है कि अभी आपके सारे विषयों के Result Publish नहीं हुए है, बचे हुए विषयों के Result अगले Update में Publish किये जायेंगें।

तो इन 3 Steps को Follow करके आप आसानी से June 2022 Exam के Result को देख सकते हो। इस पोस्ट से जुड़ा हुआ अगर आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे Comment में जरूर बताएं।

अगर आप अपने Result से संतुष्ट (Satisfied) नहीं हैं, तो आप अपनी Answer Sheet को फिर से चेक कराने के लिए Apply कर सकते हो। ये आप कैसे कर सकते हो इसकी जानकारी के लिए इस पोस्ट को पढ़ें -
IGNOU में Answer Sheet को Re- Check कराने के लिए Form कैसे भरें ?

IGNOU से जुड़ी हुई ऐसी ही जानकारियों के लिए आप इस Website की सहायता ले सकते हो। यहाँ पर आपको IGNOU की सारी जानकारी सबसे पहले और बिलकुल फ्री में दी जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)