IGNOU में Admission Cancel करने पर Refund कब मिलता है?

0
IGNOU में Admission Cancel करने पर Refund कब मिलता है?

IGNOU में हर साल लाखों लोग Admission लेते हैं। कुछ लोग Admission लेने के बाद अपनी पढ़ाई जारी रखते हैं, जबकि कुछ लोग अलग - अलग कारणों से अपने Admission को Cancel करना चाहते है। जो लोग Admission Cancel करना चाहते हैं, उनमें से कुछ Students को ये नहीं पता होता है, कि IGNOU में Admission Cancel करने पर Admission Fees Refund हो जाती है। Admission Fees का Refund लेने के लिए IGNOU की कुछ शर्तें हैं, उन शर्तों की पूरी जानकारी इस पोस्ट में दी गयी है। Admission Cancel करने पर Refund कैसे मिलता है, ये जानने के लिए इस Post को पूरा पढ़ें -

IGNOU में किसी भी Student का Admission दो तरह से Cancel हो सकता है -

  1. IGNOU के द्वारा आपका Admission Cancel कर दिया जाये।
  2. किसी कारण आप अपना Admission Cancel कर दें।

IGNOU के द्वारा आपका Admission Cancel कर दिया जाये -

IGNOU किसी भी Student का Admission दो कारणों से Cancel कर सकता है -

  • Student ने गलत Document Submit कर दिया हो -

  • Admission का Form भरते समय कई बार Students Document अपलोड करने में गलती कर देते हैं। वो लोग 10th की जगह 12th की Marksheet अपलोड कर देते हैं, या किसी और Document की जगह दूसरा Document अपलोड कर देते हैं। इसे ठीक करने के लिए IGNOU, Students को समय देता है। अगर फिर भी कोई Student इसे ठीक नहीं करता है, तो उसका Admission IGNOU के द्वारा Cancel कर दिया जाता है। इस स्थिति में IGNOU Registration Fess के अलावा सारे पैसों को Refund कर देता है। इस समय IGNOU में लगभग हर Programme की Registration Fees ₹300 है।

    इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका है, कि आप अपने Documents को सही से Submit करें। IGNOU में Admission के लिए कौन - कौन से Documents चाहिए, इसकी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें - Documents for Admission in IGNOU

  • Student ने Fake Document Submit कर दिया हो -

  • बहुत से Students IGNOU में Admission लेने के लिए फर्जी (Fake) Documents अपलोड कर देते हैं। अगर IGNOU को ये पता चल जाता है, कि कोई Student फर्जी Document लगाकर Admission लेना चाहता है, तो इस स्थिति में IGNOU उस Student का Admission Cancel कर देता है और उसे एक भी रूपए का Refund नहीं मिलता है।

किसी कारण आप अपना Admission Cancel कर दें -

IGNOU में Admission Cancel करने के लिए किसी भी Student से कोई प्रश्न नहीं पूंछा जाता है। जब भी कोई Student अपना Admission खुद Cancel करता है, तो ऐसे में उसे Refund एक निश्चित समय में Admission Cancel करने पर ही मिलता है। किस Student को कितना Refund मिलेगा उसकी जानकारी नीचे दे गयी है -

  • IGNOU में Admission लेने की Last Date से पहले अगर कोई Student अपना Admission Cancel करता है, तो Registration Fees काटकर उसका पूरा पैसा वापस हो जाता है।
  • IGNOU में Admission लेने की Last Date से 15 दिन के अंदर अगर कोई Student अपना Admission Cancel करता है, तो ₹ 500 काटकर उसका पूरा पैसा वापस हो जाता है।
  • IGNOU में Admission लेने की Last Date से 30 दिन के अंदर अगर कोई Student अपना Admission Cancel करता है, तो ₹ 1000 काटकर उसका पूरा पैसा वापस हो जाता है।
  • IGNOU में Admission लेने की Last Date से 30 दिन के बाद अगर कोई Student अपना Admission Cancel करता है, तो इस स्थिति में उसे एक भी रुपये का Refund नहीं मिलता है।

उम्मीद है कि अब आप को पता चल गया होगा, कि IGNOU में Admission Cancel करने पर कब आपको Refund मिलेगा और कब नहीं। इस पोस्ट को लेकर अगर आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे Comment में जरूर बताएं।

IGNOU से जुड़ी ऐसी ही जानकारियों के लिए आप इस Website पर लगातार Visit कर सकते हो।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)