IGNOU के कौन - कौन से Students December 2022 की परीक्षा दे सकते हैं ?

0
Who can fill December 2022 Exam Form in IGNOU

IGNOU ने December 2022 के Term End Exam के लिए Online Form भरना शुरू कर दिया है। बहुत से Students इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि उन्हें यह Exam देना है या नहीं। इसीलिए आज की इस पोस्ट में आप जानोगे कि IGNOU के कौन - कौन से Students इस Form को भरकर December 2022 की परीक्षा दे सकते हैं।

IGNOU में कुल मिलकर 6 Programmes हैं, जिनमे आप एडमिशन ले सकते हैं -

  1. Bachelor Degree Programme
  2. Master Degree Programme
  3. Diploma Programme
  4. Post Graduate Diploma Programme
  5. Certificate Courses
  6. Ph.D Programme

Ph.D के Students के अलावा अन्य सभी Programmes के Students December 2022 की परीक्षा दे सकते हैं, लेकिन उन्होंने किस साल और किस Session में एडमिशन लिया है उसकी जानकारी विस्तार में नीचे दी गयी है।

Bachelor Degree Programme :

जब तक भारत की नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy) लागू नहीं होती, तब तक B.Tech के अलावा अन्य सभी Bachelor Degree Programme को पूरा करने का न्यूनतम समय (Minimum Time) 3 साल है। फ़िलहाल नयी शिक्षा नीति अभी लागू नहीं हुई है तो IGNOU में भी Bachelor Degree Programme को पूरा करने का न्यूनतम समय तो 3 साल ही है, लेकिन अधिकतम समय (Maximum Time) 6 साल तक है। इसका मतलब है की अगर आप IGNOU के Bachelor Degree Programme के किसी भी Course के एक या एक से ज्यादा विषयों में फेल हो जाते हैं, तो आपके पास बहुत समय होता है कि आप दोबारा परीक्षा देकर उसमे पास हो जाएँ। लेकिन अगर 6 साल के तक आप पास नहीं होते हैं, तो आपको फिर से एडमिशन लेकर नए सिरे से अपनी Bachelor Degree पूरी करनी होगी।

Bachelor Degree Programme के ऐसे Students जो December 2022 की परीक्षा दे सकते हैं, उनकी लिस्ट नीचे दी गयी है -

  1. ऐसे Students जिन्होंने January 2022, January 2021 और January 2020 Session में एडमिशन लिया हो।

  2. ऐसे Students जिन्होंने July 2022 की परीक्षा दी हो और उनमें एक या एक से ज्यादा विषयों में फेल हो गए हों, लेकिन उन्होंने January 2017 के बाद एडमिशन लिया हो।

  3. ऐसे Students जिन्होंने January 2017 के बाद एडमिशन लिया हो और किसी कारण से अभी तक अपनी Degree को पूरा न किया हो।

Note : July 2022 Session में एडमिशन लेने वाले वही Students December 2022 की परीक्षा दे सकते हैं, जिनका Course Semester base है।

Master Degree Programme :

Master Degree Programme को पूरा करने में कम से कम 2 साल का समय लगता है। IGNOU में भी आप Master Degree Programme को 2 साल में पूरा कर सकते हो, लेकिन अगर आप किसी साल एक या एक से ज्यादा विषयों में फेल हो जाते हो तो आपको और समय लग सकता है। IGNOU में Master Degree Programme की वैधता (Validity) 4 से 5 साल तक (कुछ Courses की Validity 4 साल और कुछ की 5 साल) होती है। अगर आप इस समय में अपने Master Degree को पूरा नहीं कर सकते हैं, तो आपको दोबारा से एडमिशन लेकर नए सिरे से अपनी Master Degree पूरी करनी होगी।

Master Degree Programme के ऐसे Students जो December 2022 की परीक्षा दे सकते हैं, उनकी लिस्ट नीचे दी गयी है -

  1. ऐसे Students जिन्होंने January 2022 और January 2021 Session में एडमिशन लिया हो।

  2. ऐसे Students जिन्होंने July 2022 की परीक्षा दी हो और उनमें एक या एक से ज्यादा विषयों में फेल हो गए हों लेकिन उन्होंने January 2018 (यदि आपके Course की Validity 5 साल हो) या January 2017 (यदि आपके Course की Validity 4 साल हो) के बाद एडमिशन लिया हो।

  3. ऐसे Students जिन्होंने January 2018 (यदि आपके Course की Validity 5 साल हो) या January 2017 (यदि आपके Course की Validity 4 साल हो) के बाद एडमिशन लिया हो और किसी कारण से अभी तक अपनी Degree को पूरा न किया हो।

Note : July 2022 Session में एडमिशन लेने वाले वही Students December 2022 की परीक्षा दे सकते हैं, जिनका Course Semester base है।

Diploma Programme :

IGNOU के Diploma Programme में बहुत से Courses हैं। इनमे से ज्यादातर Courses को पूरा करने का न्यूनतम समय 1 साल होता है। IGNOU में Diploma Programme के Course की Validity 3 साल तक होती है। अगर इतने समय में आप अपने Course को पूरा नहीं करते हैं, तो आपको दोबारा एडमिशन लेकर नए सिरे से अपने Diploma Programme Course को पूरा करना होगा।

Diploma Programme के ऐसे Students जो December 2022 की परीक्षा दे सकते हैं, उनकी लिस्ट नीचे दी गयी है -

  1. ऐसे Students जिन्होंने January 2022 Session में एडमिशन लिया हो। July 2022 Session में एडमिशन लेने वाले वही Students December 2022 की परीक्षा दे सकते हैं, जिनका Course Semester base है।

  2. ऐसे Students जिन्होंने July 2022 की परीक्षा दी हो और उनमें एक या एक से ज्यादा विषयों में फेल हो गए हों, लेकिन उन्होंने January 2020 के बाद एडमिशन लिया हो।

  3. ऐसे Students जिन्होंने January 2020 (यदि आपके Course की Validity 3 साल हो) के बाद एडमिशन लिया हो और किसी कारण से अभी तक अपने Course को पूरा न किया हो।

Post Graduate Diploma Programme :

IGNOU के Post Graduate Diploma Programme में बहुत से Courses हैं। इनमे से ज्यादातर Courses को पूरा करने का न्यूनतम समय 1 साल होता है। IGNOU में Post Graduate Diploma Programme के Course की Validity 3 से 4 साल साल तक होती है। अगर इतने समय में आप अपने Course को पूरा नहीं करते हैं, तो आपको दोबारा एडमिशन लेकर नए सिरे से अपने PG Diploma Programme Course को पूरा करना होगा।

Post Graduate Diploma Programme के ऐसे Students जो December 2022 की परीक्षा दे सकते हैं, उनकी लिस्ट नीचे दी गयी है -

  1. ऐसे Students जिन्होंने January 2022 Session में एडमिशन लिया हो। July 2022 Session में एडमिशन लेने वाले वही Students December 2022 की परीक्षा दे सकते हैं, जिनका Course Semester base है।

  2. ऐसे Students जिन्होंने July 2022 की परीक्षा दी हो और उनमें एक या एक से ज्यादा विषयों में फेल हो गए हों, लेकिन उन्होंने January 2019 (यदि आपके Course की Validity 4 साल हो) या January 2020 (यदि आपके Course की Validity 3 साल हो) के बाद एडमिशन लिया हो।

  3. ऐसे Students जिन्होंने January 2019 (यदि आपके Course की Validity 4 साल हो) या January 2020 (यदि आपके Course की Validity 3 साल हो) के बाद एडमिशन लिया हो और किसी कारण से अभी तक अपने Course को पूरा न किया हो।

Certificate Courses :

IGNOU के Certificate Programme में बहुत से Courses हैं। इनमे से ज्यादातर Courses को पूरा करने का न्यूनतम समय 6 महीना होता है। IGNOU में Certificate Programme के Course की Validity 3 साल तक होती है। अगर इतने समय में आप अपने Course को पूरा नहीं करते हैं, तो आपको दोबारा एडमिशन लेकर नए सिरे से अपने Certificate Programme Course को पूरा करना होगा।

Certificate Programme Course के ऐसे Students जो December 2022 की परीक्षा दे सकते हैं, उनकी लिस्ट नीचे दी गयी है -

  1. ऐसे Students जिन्होंने July 2022 Session में एडमिशन लिया हो।

  2. ऐसे Students जिन्होंने July 2022 की परीक्षा दी हो और उनमें एक या एक से ज्यादा विषयों में फेल हो गए हों, लेकिन उन्होंने January 2020 के बाद एडमिशन लिया हो।

  3. ऐसे Students जिन्होंने January 2020 (यदि आपके Course की Validity 3 साल हो) के बाद एडमिशन लिया हो और किसी कारण से अभी तक अपने Course को पूरा न किया हो।

Note : अगर आपके Course का Assignment है तो उसे Study Center पर जरूर जमा कर दें। बिना Assignment जमा किये आप परीक्षा में पास नहीं हो सकते।

उम्मीद है कि इस पोस्ट को पढ़कर आप ये अच्छी तरह से समझ गए होंगे कि कौन से Students IGNOU की December 2022 की परीक्षा दे सकते हैं, और कौन से Students इस परीक्षा को नहीं दे सकते हैं। इस पोस्ट को लेकर अगर आपका कोई प्रश्न है तो नीचे Comment में जरूर बताएं।

IGNOU से जुड़ी हुई ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए आप IGNOU Digital की वेबसाइट पर लगातार विजिट कर सकते हैं। यहाँ पर आपको IGNOU की सारी जानकारियां बिलकुल फ्री में मिलती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)