IGNOU में Assignment बनाते समय किन - किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

0

IGNOU ने December 2022 में होने वाले Term End Exam के लिए Online Form भरने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इस परीक्षा के लिए IGNOU ने Date Sheet पहले ही जारी कर दी है। जब आप Exam Form भरने के लिए IGNOU के Online Portal पर जाते हैं तो वहां ये साफ - साफ लिखा है कि बिना Assignment जमा किये हुए कोई भी छात्र लिखित परीक्षा में नहीं बैठ सकता है। बहुत से नए छात्रों को इसके बारे में नहीं पता है। अगर आप ने भी January 2022 Session में IGNOU के किसी भी वार्षिक Programme में एडमिशन लिया है या फिर July 2022 Session के किसी भी Semester Base प्रोग्राम में एडमिशन लिया है, तो आपके लिए Assignment बनाना बहुत जरुरी है। अगर आपको Assignment में अच्छे अंक लाना है तो इन बातों को ध्यान में रखना बहुत जरुरी है।

  1. पहले Page पर छात्र की पूरी जानकारी :
  2. जब भी आप IGNOU के किसी भी विषय का Assignment बनायें तो इस बात का ध्यान रहे की उसके पहले पेज पर आपका नाम, Address, Enrollment Number, Programme Code, Subject Code, Email ID, Mobile No. , Study Center का नाम और Code जरूर लिखा हो। इसके अलावा Assignment के पहले पेज पर जमा करने की तारीख और आपका Sign होना भी जरुरी है। आप जिस भी Page में Assignment बना रहे हैं, उसके पहले Page पर ये सभी जानकारियां साफ - साफ लिखी होनी चाहिए। अगर आप इसे अलग से नहीं लिखना चाहते हैं, तो नीचे दी गयी फोटो को डाउनलोड करके उसे प्रिंट करवा लें। इस फोटो में इन सभी जानकारियों को भरने के लिए जगह दी गयी है, ऐसा करने से आपका समय भी बचेगा और सारी जानकारियां एक क्रम (Serial) से भरी होंगी, जिससे आपके Assignment के अंकों को IGNOU के Result Portal पर आसानी से अपलोड किया जा सकता है। इस पेज में सारी जानकारियां भरने के बाद उसे Assignment के पहले पेज की जगह Attach कर दें।

    Download
  3. Assignment के साथ Question Paper भी जुड़ा हुआ हो :
  4. आपको जिस भी विषय का Assignment बनाना है, उसका प्रश्न पत्र (Question Paper) को आप इस वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं - https://webservices.ignou.ac.in/assignments/ ये IGNOU की Official Website है। प्रश्न पत्र (Question Paper) को डाउनलोड करके आप उसे प्रिंट करा लें। इस पेज को आप Assignment के दूसरे पेज के रूप में जोड़ दें, क्योंकि पहले पेज पर आपका नाम,Address आदि जानकारी लिखी रहेगी। अगर आप प्रश्न पत्र (Question Paper) को प्रिंट नहीं करा सकते हैं, तो फिर आपको उत्तर लिखने से पहले प्रश्न लिखना भी जरुरी है, जिससे जब आपका Assignment चेक हो तो Examiner को बार - बार प्रश्न पत्र देखने की जरुरत न हो। प्रश्न लिखते समय आपसे कुछ गलतियां भी हो सकती हैं, इसीलिए प्रश्न पत्र (Question Paper) प्रिंट करवाना आपके लिए एक अच्छा विकल्प है।

  5. Assignment के सभी Pages अच्छे से जुड़े हों :
  6. जब आप Assignment बनाएंगे तो उसमें बहुत से Pages होंगे। आपको इन सभी Pages को एक क्रम (Serial) में और अच्छी तरह से जोड़ना है, जिससे कि आपके Pages इधर - उधर बिखर न जाएँ। आप अच्छी Quality की File Cover का इस्तेमाल करें। हर पेज के नीचे अपना Enrollment Number लिख दें, जिससे कि अगर किसी कारण से आपके Assignment के Pages इधर - उधर हो जाएँ तो Examiner आसानी से पहचान सके कि ये पेज किस छात्र का है। Assignment के हर पेज पर Page Number जरूर डालें। इन छोटी - छोटी बातों का ध्यान रखकर आप अपने Assignment को बिना किसी चिंता के परीक्षा केंद्र (Study Center) पर जमा कर सकते हैं।

  7. Assignment अच्छी Hand Writing में लिखा हो :
  8. IGNOU में Assignment बनाने के लिए आपके पास लगभग 3 से 8 महीने का समय होता है। इसीलिए जब भी आपका एडमिशन Confirm हो जाये तो आप इस वेबसाइट - https://webservices.ignou.ac.in/assignments पर जाकर अपने सभी विषयों के Assignment को डाउनलोड कर लें। आप एडमिशन होते ही धीरे - धीरे Assignment बनाना शुरू कर दें, जिससे आपके Assignment की Hand Writing बहुत ही अच्छी होगी। अगर आप Assignment में अच्छे अंक लाना चाहते हैं तो ये सबसे अच्छा तरीका है। IGNOU के सभी विषयों में लिखित परीक्षा (Written Exam) के अंकों के साथ - साथ Assignment के अंकों को जोड़कर Final Marksheet तैयार की जाती है। इस कारण अगर आपको अच्छे अंक लेन हैं, तो Assignment भी लिखित परीक्षा की तरह जरुरी है। जब आप Assignment जमा करने की अंतिम तारीख से 10 - 15 दिन पहले से Assignment बनाने के बारे में सोचते हैं, तो आपकी Hand Writing बहुत ही ख़राब हो जाती है, जिससे आप इसमें अच्छे अंक नहीं ला सकते हैं। इसीलिए Assignment को अच्छी Hand Writing में लिखने के लिए कम से कम 2 महीने पहले लिखना शुरू कर दें। ऐसा करके आप Assignment में ज्यादा से ज्यादा अंक ला सकते हैं।

  9. Assignment इंटरनेट से Copy न किया गया हो :
  10. IGNOU में Classes केवल शनिवार और रविवार को ही होती हैं। जिन्हे Attend करना जरुरी नहीं होता है, लेकिन आप दिन में कम से कम 1 घंटा जरूर पढ़ें। ऐसा करके आप Assignment और लिखित परीक्षा में अच्छे अंक ला सकते हैं। जब आप पूरे साल कुछ नहीं पढ़ते हैं, तो Assignment बनाते समय Internet का सहारा लेने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचता है। ऐसे बहुत से छात्र होते हैं, जब वो Assignment जमा करते हैं, तो Examiner को इसका अंदाजा लग जाता है, कि उसने ये Internet से Copy किया है और उसको Average Marks ही देता है फिर चाहे उसने कितना ही अच्छा क्यों ना लिखा हो। कई बार ऐसा भी होता है कि एक ही Study Center पर बहुत से छात्र Internet से Copy करके एक जैसा Assignment ही जमा करते हैं, ऐसे में Examiner जिस छात्र का Assignment पहले चेक करता है उसे तो अच्छे अंक दे देता है और बाद में उसी तरह के Assignment को देखकर उसे बहुत ही कम अंक देता है। इसलिए अगर आप अच्छे अंक लाना चाहते हैं तो दिन में कम से कम एक घंटा पढ़ें और खुद से ही Assignment बनायें। ऐसा करके आप लिखित परीक्षा की तयारी भी कर सकते हैं और Assignment में भी ज्यादा से ज्यादा अंक ला सकते हैं।

अगर आप ऊपर बताई गयी बातों का अच्छे से ध्यान रखते हैं तो आप Assignment में ज्यादा से ज्यादा अंक ला सकते हैं।

इस पोस्ट को लेकर अगर आपका कोई प्रश्न है तो आप नीचे Comment में जरूर बताएं। IGNOU Digital पर आपको IGNOU से जुड़ी हुई ऐसे ही जानकारी हिंदी में दी जाती है। अगर आप IGNOU में पढ़ते हैं तो आप इस वेबसाइट पर लगातार विजिट कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)