क्या June 2022 में Fail हुए Student December 2022 की परीक्षा दे सकते हैं ?

0
IGNOU July 2022 Failed Students

IGNOU में June 2022 की परीक्षा पूरी हो चुकी है। उसका Result भी आना शुरू हो गया है। IGNOU ने 11 October तक June 2022 परीक्षा के Result का 14वाँ Update Publish कर दिया है। इनमें से बहुत से Students कुछ विषयों में फेल हो गए हैं। और अब वो इस बात को लेकर परेशान हैं कि क्या वे July 2022 में फेल हुए विषयों की परीक्षा December 2022 में दे सकते हैं या नहीं। इस पोस्ट में आज आप इसी प्रश्न का उत्तर जानोगे।

June 2022 में IGNOU के 5 Programmes के सभी Courses का Exam हुआ था, उन पाँचों Programme की लिस्ट नीचे दी गयी है -

  1. Bachelor Degree Programme
  2. Master Degree Programme
  3. Diploma Programme
  4. Post Graduate Diploma Programme
  5. Certificate Course Programme
अगर कोई Student इस बात को लेकर Confident है, कि उसकी कॉपी सही से चेक नहीं हुई है, तो वो अपने कॉपी को फिर से चेक करने के लिए आवेदन दे सकता है। उसके लिए IGNOU ने एक Portal बनाया है, जिसकी लिंक ये रही - https://onlineservices.ignou.ac.in/reevaluation/
यहाँ पर आप हर विषय के लिए 850 रुपये देकर अपनी परीक्षा की कॉपी को फिर से चेक करवा सकते हो। यहीं से आप हर विषय के लिए 100 रुपये देकर अपने परीक्षा के Answer Sheet की Photocopy को भी Post और Email के द्वारा मँगा सकते हैं।

अगर आप IGNOU के द्वारा दिए गए Marks से संतुष्ट हैं, और आप किसी विषय में फेल हो गए हैं तो क्या आप December 2022 की परीक्षा दे सकते हैं या नहीं, इसकी जानकारी Programme Wise नीचे दी गयी है -

Bachelor Degree Programme :

IGNOU में Bachelor Degree Programme के सभी Courses की Validity 6 साल होती है। इसका मतलब है कि आप 3 साल की Bachelor Degree को पूरा करने के लिए अधिकतम 6 साल ले सकते हैं। अगर आप 6 साल में भी अपनी Degree को पूरा नहीं कर सकते हैं, तो आपको फिर से Admission लेकर अपनी Degree को नए सिरे से पूरा करना होगा।

अगर आप के Admission की Validity है, तो आप June 2022 Exam में जिन विषयों में फेल हुए हो सिर्फ उसी विषय के लिए December 2022 की परीक्षा दे सकते हो। December 2022 की परीक्षा देने के लिए आपने January 2017 के बाद Admission लिया हो। December 2022 Exam को कैसे भरना है, उसकी जानकारी के लिए आप इस पोस्ट को पढ़ सकते हैं -
IGNOU Exam Form (December 2022)

Master Degree Programme :

IGNOU में Master Degree Programme के सभी Courses की Validity 4 - 5 साल (कुछ Courses की Validity 4 साल होती है और कुछ Courses की Validity 5 साल होती है।) होती है। इसका मतलब है कि आप 3 साल की Master Degree को पूरा करने के लिए अधिकतम 4-5 साल ले सकते हैं। अगर आप 4-5 साल में भी अपनी Degree को पूरा नहीं कर सकते हैं, तो आपको फिर से Admission लेकर अपनी Degree को नए सिरे से पूरा करना होगा।

अगर आप के Admission की Validity है, तो आप June 2022 Exam में जिन विषयों में फेल हुए हो सिर्फ उसी विषय के लिए December 2022 की परीक्षा दे सकते हो। December 2022 की परीक्षा देने के लिए आपने January 2018 के बाद Admission लिया हो (अगर आपके Course की Validity 5 साल हो ) . अगर आपके Course की Validity 4 साल हो तो December 2022 की परीक्षा तभी दे सकते हैं, जब आपने January 2019 के बाद IGNOU के Master Degree Course में एडमिशन लिया हो।

Diploma Programme :

IGNOU में Diploma Programme के लगभग सभी Course 1 साल के होते हैं, लेकिन उनके Admission की Validity 3 - 4 साल तक होती है। ऐसे Student जो June 2022 Exam में Diploma Course के किसी भी विषय में फेल हो गए हैं, वो December 2022 में उस विषय का Exam दोबारा दे सकते हैं। इसके लिए उनके Admission की Validity होना जरुरी है, इसका मतलब है कि अगर उनके Course की Validity 3 साल है तो उन्होंने January 2020 के बाद Admission लिया हो ; और अगर उनके Course की Validity 4 साल है तो उन्होंने January 2019 के बाद Admission लिया हो।

Post Diploma Programme :

IGNOU में Post-Diploma Programme के भी लगभग सभी Course 1 साल के होते हैं और उनके Admission की Validity 3 - 4 साल तक होती है। ऐसे Student जो June 2022 Exam में Post Diploma Course के किसी भी विषय में फेल हो गए हैं, वो December 2022 में उस विषय का Exam दोबारा दे सकते हैं। इसके लिए उनके Admission की Validity होना जरुरी है, इसका मतलब है कि अगर उनके Course की Validity 3 साल है तो उन्होंने January 2020 के बाद Admission लिया हो ; और अगर उनके Course की Validity 4 साल है तो उन्होंने January 2019 के बाद Admission लिया हो।

Certificate Course Programme :

IGNOU में बहुत से Certificate Courses हैं। इन Courses को पूरा करने के लिए 6 महीने लगता है। IGNOU में Certificate Courses की Validity 2 साल तक होती है। ऐसे Students जो June 2022 की परीक्षा में Certificate Course में फेल हो गए हैं, वो लोग December 2022 में फिर से फेल हुए विषयों में परीक्षा दे सकते हैं। इसके लिए उनके एडमिशन की Validity होना जरुरी है, इसका मतलब है की ऐसे Student जिन्होंने January 2021 के बाद Admission लिया है वही Certificate Course के Student December 2022 की परीक्षा दे सकते हैं।

Note : अगर आपने Semester Based Course में Admission लिया है, तो December 2022 Exam की Date Sheet को देखकर ही परीक्षा का फॉर्म भरें, क्योंकि December 2022 में आपके अगले Semester का Exam भी होगा (अगर June 2022 आपका Last Semester नहीं था तो।) . जिससे की आपके दो विषयों की परीक्षा की Date Clash ना हो।

December 2022 की Date Sheet को आप यहाँ से Download कर सकते हो -
IGNOU December 2022 Exam Date Sheet

अगर इस पोस्ट को लेकर आपका कोई प्रश्न है तो नीचे Comment में जरूर बताएं।

IGNOU से जुड़ी हुई ऐसी ही जानकारियों के लिए आप इस Website की सहायता ले सकते हैं। यहाँ पर आपको IGNOU की सारी Latest जानकारी बिलकुल फ्री में मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)