IGNOU के BA संस्कृत (ऑनर्स) Course की पूरी जानकारी।

0
IGNOU के BA संस्कृत (ऑनर्स) Course की पूरी जानकारी।

IGNOU में January 2023 Session के लिए Admission शुरू हो गया है। IGNOU, Bachelor Degree के लिए कुल 24 Course Offer करता है। इस वेबसाइट पर आपको IGNOU के Bachelor Degree से जुड़े सभी Programmes की पूरी जानकारी मिलेगी।

इस ब्लॉग में आपको Bachelor of Arts संस्कृत (ऑनर्स) विषय के बारे में जानकारी दी गयी है; जैसे कि इसमें आपको हर Semester में कितने विषय पढ़ने होंगे, इस Course के लिए Optional Subjects क्या-क्या हैं और सबसे जरुरी इस Course की Fees कितनी है। तो सबसे पहले विषय से शुरू करते हैं -

First Year

BA संस्कृत (ऑनर्स) के First Year में आपको 8 विषय पढ़ने होते हैं। इनमें से 4 विषय Core Course से, 2 विषय Ability Enhancement Compulsory Course से और 2 विषय Generic Elective Course से होते हैं। Core Course के 4 विषय सभी First Year Students के लिए Same होते हैं। Ability Enhancement Compulsory Course के 2 विषय भी सभी Students के लिए Same होते हैं। और Generic Elective Course के 10 विषयों में से 2 विषय चुनने का विकल्प होता है।

BA संस्कृत (ऑनर्स) में First Year के लिए Core Course, Ability Enhancement Compulsory Course और Generic Elective Course कौन - कौन से हैं, उनकी जानकारी नीचे दी गयी है-

First Year Core Courses

First Semester

  1. BSKC 101 : लौकिक संस्कृत पद्य साहित्य
  2. BSKC 102 : संस्कृत साहित्य का आलोचनात्मक विश्लेषण

Second Semester

  1. BSKC 103 : लौकिक संस्कृत गद्य साहित्य
  2. BSKC 104 : गीता में आत्मप्रबंधन

BA संस्कृत (ऑनर्स) में First Year के प्रत्येक Core Course के लिए 6 Credit अंक मिलते हैं।

First Year Ability Enhancement Compulsory Courses

First Semester

  1. BEVAE 181 : पर्यावरण अध्ययन

Second Semester

  1. BSKAE 182 : संस्कृत साहित्य

First Year में सभी Students को Ability Enhancement Compulsory Courses के 2 विषयों को पढ़ना जरुरी होता है। 1st Semester में सभी Students को पर्यावरण अध्ययन पढ़ना जरुरी है। जबकि 2nd Semester में संस्कृत साहित्य विषय पढ़ना जरुरी है।

BA संस्कृत (ऑनर्स) में First Year के प्रत्येक Ability Enhancement Compulsory Course के लिए 4 Credit अंक मिलते हैं।

First Year Generic Elective Courses

First Semester

  • ONR 003 : जल संचयन, संरक्षण और उपयोग
  • BPCG 171 : जनरल मनोविज्ञान
  • BPAG 171 : आपदा प्रबंधन
  • BPYG 171 : अनुप्रयुक्त नैतिकता
  • BABG 171 : अम्बेडकर को समझना
  • BSOG 171 : भारतीय समाज - छवियां और वास्तविकताएं

Second Semester

  • BPCG 172 : युवा, जेंडर और पहचान
  • BGDG 172 : जेंडर संवेदनशीलता - समाज और संस्कृति
  • BPYG 172 : धर्म का दर्शन
  • BPAG 172 : शासन - मुद्दे और चुनौतियाँ

BA संस्कृत (ऑनर्स) के First Year में सभी Students को Core Courses और Ability Enhancement Compulsory Courses के साथ-साथ Generic Elective Course के 2 विषयों को पढ़ना जरुरी होता है। इसके लिए 1st Semester में Generic Elective के 6 विषय दिए होते है, जिनमें से 1 विषय चुनना होता है; वहीं 2nd Semester में 4 विषय दिए होते है, जिनमें से 1 विषय चुनना होता है।

BA संस्कृत (ऑनर्स) में First Year के प्रत्येक Generic Elective Course के लिए 6 Credit अंक मिलते हैं।

Note: यहाँ पर Subjects भले ही Semester Wise दिए गए हैं, लेकिन IGNOU में BA संस्कृत (ऑनर्स) की परीक्षा 2 Semester को मिलाकर एक साथ होती है।

First Year में BA संस्कृत (ऑनर्स) के लिए कितनी Fees लगेगी उसकी जानकारी नीचे दी गयी है।

First Year Fees
Programme Fee ₹ 4,500.00
Development Fee ₹ 200.00
Registration Fee ₹ 300.00
Total ₹ 5,000.00




Second Year

BA संस्कृत (ऑनर्स) के Second Year में आपको 10 विषय पढ़ने होते हैं। इनमें से 6 विषय Core Course से, 2 विषय Skill Enhancement Course से और 2 विषय Generic Elective Course से होते हैं। Core Course के 6 विषय सभी Second Year Students के लिए Same होते हैं। Skill Enhancement Course के 6 विषयों में से 2 विषय चुनने का विकल्प होता है। और Generic Elective Course के भी 4 विषयों में से 2 विषय चुनने का विकल्प होता है।

BA संस्कृत (ऑनर्स) में Second Year के लिए Core Course, Skill Enhancement Course और Generic Elective Course कौन - कौन से हैं, उनकी जानकारी नीचे दी गयी है-

Second Year Core Courses

Third Semester

  1. BSKC 105 : लौकिक संस्कृत साहित्य (नाटक)
  2. BSKC 106 : काव्य शास्त्र और साहित्यिक आलोचना
  3. BSKC 107 : भारतीय सामाजिक संस्थान और राज्य व्यवस्था

Fourth Semester

  1. BSKC 108 : भारतीय पुरालेख, शिलालेख और काल
  2. BSKC 109 : आधुनिक संस्कृत साहित्य
  3. BSKC 110 : संस्कृत साहित्य और विश्व साहित्य

BA संस्कृत (ऑनर्स) में Second Year के प्रत्येक Core Course के लिए 6 Credit अंक मिलते हैं।

Second Year Skill Enhancement Courses

Third Semester

  • BSKS 185 : अभिनय और पटकथा लेखन
  • BPCS 187 : मानव संसाधन प्रबंधन

Fourth Semester

  • BSKS 186 : संस्कृत छन्द और संगीत
  • BPCS 188 : सामाजिक मनोविज्ञान का अनुप्रयोग

Second Year में सभी Students को Skill Enhancement Course के 2 विषयों को पढ़ना जरुरी होता है। इसके लिए 3rd Semester में Skill Enhancement Course के 2 विषय दिए होते है, जिनमें से 1 विषय चुनना होता है; वहीं 4th Semester में भी 2 विषय दिए होते है, जिनमें से 1 विषय चुनना होता है।

BA संस्कृत (ऑनर्स) में Second Year के प्रत्येक Skill Enhancement Courses के लिए 4 Credit अंक मिलते हैं।

Second Year Generic Elective Courses

Third Semester

  • BPAG 173 : ई - शासन
  • BPCG 173 : स्वास्थ्य और कल्याण के लिए मनोविज्ञान
  • BSOG 173 : पुनर्विचार विकास

Fourth Semester

  • BPAG 174 : सतत विकास
  • BPCG 174 : मनोविज्ञान एवं मीडिया
  • BPCG 176 : जेंडर का मनोविज्ञान

BA संस्कृत (ऑनर्स) के Second Year में सभी Students को Core Course और Skill Enhancement Course के साथ-साथ Generic Elective Course के 2 विषयों को भी पढ़ना जरुरी होता है। इसके लिए 3rd Semester में Generic Elective के 3 विषय दिए होते है, जिनमें से 1 विषय चुनना होता है; वहीं 4th Semester में भी 3 विषय दिए होते है, जिनमें से 1 विषय चुनना होता है।

BA संस्कृत (ऑनर्स) में Second Year के प्रत्येक Generic Elective Course के लिए 6 Credit अंक मिलते हैं।

Note: यहाँ पर Subjects भले ही Semester Wise दिए गए हैं, लेकिन IGNOU में BA संस्कृत (ऑनर्स) की परीक्षा 2 Semester को मिलाकर एक साथ होती है।

IGNOU में Second Year में सभी Students को फिर से Registration कराना होता है। उसके लिए कितनी Fees लगती है, ये जानकारी नीचे दी गयी है -

Second Year Fees
Re-Registration Fee ₹ 4,500.00




Third Year

BA संस्कृत (ऑनर्स) के Third Year में आपको 8 विषय पढ़ने होते हैं। ये आठों विषय सभी Third Year Students के लिए Same होते हैं। इनमें से 4 विषय Core Course से और 4 विषय Discipline Specific Course से होते हैं।


Third Year Core Courses

Fifth Semester

  1. BSKC 111 : वैदिक साहित्य
  2. BSKC 112 : संस्कृत व्याकरण

Sixth Semester

  1. BSKC 113 : सृष्टि मीमांसा और ज्ञान मीमांसा
  2. BSKC 114 : संस्कृत निबंध और सम्प्रेषण

BA संस्कृत (ऑनर्स) में Third Year के प्रत्येक Core Course के लिए 6 Credit अंक मिलते हैं।

Third Year Discipline Specific Courses

Fifth Semester

  1. BSKE 141 : आयुर्वेद के मूल आधार
  2. BSKE 143 : संस्कृत परम्परा में दर्शन, धर्म और संस्कृति

Sixth Semester

  1. BSKE 142 : रंगमंच और नाट्यकला
  2. BSKE 144 : साहित्यिक आलोचना

BA संस्कृत (ऑनर्स) में Third Year के प्रत्येक Discipline Specific Course के लिए 6 Credit अंक मिलते हैं।

Note: यहाँ पर Subjects भले ही Semester Wise दिए गए हैं, लेकिन IGNOU में BA संस्कृत (ऑनर्स) की परीक्षा 2 Semester को मिलाकर एक साथ होती है।

IGNOU में Third Year में सभी Students को फिर से Registration कराना होता है। उसके लिए कितनी Fees लगती है, ये जानकारी नीचे दी गयी है -

Third Year Fee
Re-Registration Fee ₹ 4,500

IGNOU से BA संस्कृत (ऑनर्स) करने पर आपको कुल 26 विषय पढ़ने होंगें। इन 26 विषयों में से Core Course के 14 विषय, Ability Enhancement Compulsory Course के 2 विषय, Generic Elective Course के 4 विषय, Skill Enhancement Course के 2 विषय और Discipline Specific Course के 4 विषय हैं।





Exam Fee

IGNOU में आपको Registration Fee के अलावा Exam Fee भी देनी होती है। एक विषय की Exam Fee ₹ 200 है। Year Wise आपको कितनी Exam Fees देनी होगी, इसकी जानकारी नीचे दी गयी है।

Year Subject Exam Fee
1st 8 ₹ 1,600
2nd 10 ₹ 2,000
3rd 8 ₹ 1,600
Total ₹ 5,200




इस ब्लॉग में आपने जाना कि - IGNOU से BA संस्कृत (ऑनर्स) करने पर आपको कौन - कौन से विषय पढ़ने होंगे और कितनी Fees लगेगी। अगर इसको लेकर आपके पास कोई सवाल है तो नीचे Comment में जरूर बताएं।
IGNOU के और Programmes की जानकारी के लिए Course Details Section पर जाएँ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)