जानिए कैसे SC/ST Students केवल ₹ 300 में IGNOU से Bachelor Degree कर सकते हैं ?

0
Fee Concession for SC ST Students in IGNOU

वैसे तो IGNOU में किसी भी Course की Fees अन्य विश्वविद्यालयों (Universities) की तुलना में बहुत कम है। इसीलिए इसमें किसी भी Course की Fees में कोई छूट नहीं मिलती थी। लेकिन पिछले साल से IGNOU ने SC और ST Category के Students के लिए Bachelor Degree में 3 Courses की Fees 0 रुपये कर दी है। इन 3 Courses को करने के लिए SC/ST Students को केवल 300 रुपये Registration Fees देनी होती है। पर इन Students को Fees में छूट देने के लिए IGNOU की कुछ शर्तें हैं।

IGNOU के वो 3 Course कौन से हैं और Fees में छूट पाने के लिए क्या शर्त है, उसकी जानकारी नीचे दी गयी है -

Course Detail :

IGNOU के वो 3 Course जिनमें SC/ST Students को Fees में 100% छूट मिलती है -

  1. Bachelor of Arts (BAG)
  2. Bachelor of Commerce (BCOMS)
  3. Bachelor of Science (BSCG)

Note : IGNOU से Bachelor Degree Programme में किसी भी Honours Course को करने पर ये छूट नहीं मिलती है।

Eligibility Criteria :

  1. Student SC या ST Category से हो।
  2. Student के परिवार की वार्षिक आय (Annual Income) 2.5 लाख से कम हो।

Note : नयी शिक्षा नीति (New Education Policy) के लागू होने के कारण अब कोई भी Student IGNOU से एक साथ 2 Bachelor Degree कर सकता है (Session अलग - अलग होने चाहिए)। अगर कोई SC/ST Student दो Bachelor Degree एक साथ करता है, तो उसे ये छूट केवल एक ही Course पर मिलेगी। दूसरे Course की पूरी Fees उसे जमा करनी होगी।

Documents :

IGNOU में Bachelor Degree में एडमिशन के लिए कौन - कौन से Documents चाहिए ? इसकी जानकारी के लिए आप यहाँ क्लिक करें - Documents for Bachelor Degree

SC/ST Students को Fees में 100% छूट पाने के लिए, दूसरे Students को एडमिशन के लिए जो Documents चाहिए उसके अलावा, 2 और Documents चाहिए होते हैं -

  1. SC या ST श्रेणी का जाति प्रमाण पत्र (Cast or Category Certificate of SC/ST)
  2. आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) जिसमें ये लिखा हो कि Student के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम है।

इस पोस्ट को लेकर अगर आपका कोई प्रश्न है तो नीचे Comment में जरूर बताएं।

IGNOU से जुड़ी हुई ऐसी ही और जानकारियां पाने के लिए आप IGNOU Digital की इस Website के लिए Notification On कर सकते हैं। यहाँ पर आपको IGNOU की सारी जानकारी फ्री में मिलती है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)